दीपक कुमार तिवारी।मुजफ्फरपुर।
दीपावली एवं छठ पर्व के पूर्व साफ सफाई और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आज संबंधित पदाधिकारियों के साथ जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने बैठक की। साथ ही कई आवश्यक निर्देश भी दिए।छठ घाटों के सफाई को लेकर उन्होंने नगर निगम को कहा कि अभी से ही घाटों की सफाई और ड्रेसिंग करे। पोखर ,घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करे। घाटों पर आतिशबाजी न छोड़ने का निर्देश दिया गया।वॉच टावर ,यूरिनल, कंट्रोल रूम , चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।निजी नाव के परिचालन पर पूर्णतः रोक लगा रहेगा।सभी घाटों पर नाविक, लाइफ जैकेट महाजाल गोताखोर की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम क्यू आर टी के रूप में उपलब्ध रहेगी।सभी अंचलाधिकारियो से घाटों के निरीक्षण कर अविलंब प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया। खतरनाक घाट चिन्हित कर बैरिकेडिंग करने तथा खतरनाक घाट को बैनर के माध्यम से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता राजस्व,दोनो एसडीओ सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।












