Advertisement

मुजफ्फरपुर: समाहरणालय परिसर से 06 एईएस जागरूकता एलईडी रथ को जिला पदाधिकारी ने किया रवाना

दीपक। मुजफ्फरपुर।

चमकी बुखार पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। विभिन्न माध्यमों से उस पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा रहा है। पंचायतों, और टोलों में घर घर जाकर ग्रामीणों के बीच सावधानी, बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है कल प्रभारी जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी स्वयं प्रभावित पंचायत नरौलीडीह मुशहरी में जाकर जागरूकता अभियान का हिस्सा बने आज इसी क्रम में समाहरणालय परिसर से 06 एईएस जागरूकता एलईडी रथ को जिला पदाधिकारी ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया ।

यह प्रचार प्रसार वाहन सभी प्रखंडों के चिन्हित 420 महादलित टोलों में घूम घूम कर वीडियो के माध्यम से सावधानी, उपाय की जानकारी देगा। सूचना एवम जन संपर्क कार्यालय के तत्वावधान में चलने वाले इस वाहन द्वारा प्रतिदिन तीन टोलो में रुक रुक कर AES पर अलख जगाएगी।इस अवसर पर नोडल AES Dr सतीश कुमार डीपीओ आईसीडीएस, उप निर्वाचन पदाधिकारी डीपीआरओ तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।