-मुजफ्फरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर “वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी” थीम के साथ निकली जागरूकता पदयात्रा, वृक्षारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरपुर, 5 जून 2025:
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोकतंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वीप (SVEEP) गतिविधि के तहत “वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी” संदेश को लेकर समाहरणालय से खुदीराम बोस स्टेडियम तक एक भव्य पदयात्रा निकाली गई।
इस पदयात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों, स्काउट-गाइड एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में पर्यावरण और मतदाता जागरूकता से जुड़े नारे लिखी तख्तियाँ लेकर लोगों को प्रेरित किया कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

पदयात्रा के पश्चात खुदीराम बोस स्टेडियम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं अधिकारियों ने मिलकर पौधे लगाए और धरती को हरित एवं स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रेरक भाषण और शपथ ग्रहण का आयोजन भी हुआ।
इसके अतिरिक्त स्टेडियम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान न्यू वोटर्स (नव मतदाता) खासे उत्साहित दिखे और उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे।
इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सत्यप्रिय कुमार, डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती ममता वर्मा, डीपीओ योजना एवं लेखा श्री मनोज कुमार, डीपीओ सर्व शिक्षा, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, बड़ी संख्या में स्काउट गाइड व छात्र उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम ने ना केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि नागरिकों को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया।
#विश्व_पर्यावरण_दिवस #VoteForEarth #VoteForDemocracy #SVEEP #MuzaffarpurNews #पर्यावरण_सुरक्षा #लोकतंत्र_जागरूकता #वृक्षारोपण #स्वच्छता_अभियान #NayaVoterNayaJosh #खुदीराम_बोस_स्टेडियम












