Advertisement

मुजफ्फरपुर: रेवा रोड स्थित दीपक सीमेंट भंडार में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

-मुजफ्फरपुर: रेवा रोड स्थित दीपक सीमेंट भंडार में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

मुजफ्फरपुर। शहर के रेवा रोड स्थित दीपक सीमेंट भंडार में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे भंडार को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक गोदाम में रखे सीमेंट, रॉड सहित अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है, हालांकि प्रशासन ने कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आगजनी से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया है।