-मुजफ्फरपुर में 19 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, ‘रामवृक्ष बेनीपुरी सम्मान’ से होगा सम्मानित
मुजफ्फरपुर: साहित्य प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि काव्य हिन्दुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह द्वारा 19 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरपुर की धरती पर 9वां ऑफलाइन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस भव्य आयोजन में “कलम के जादूगर” के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार श्री रामवृक्ष बेनीपुरी के नाम पर सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की खास बात यह है कि बेनीपुरी जी के नाती इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर पुष्पा गुप्ता (मुजफ्फरपुर) उपस्थित रहेंगी, जबकि अध्यक्षता आदरणीय डॉ. राजीव रंजन दास (सीतामढ़ी) करेंगे। कार्यक्रम के लिए डॉ. दास के नाम का प्रस्ताव भी प्रोफेसर पुष्पा गुप्ता द्वारा दिया गया था।

संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापिका रेखा शर्मा ‘स्नेहा’ ने देश-विदेश के साहित्यकारों से इस आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि देशभर से कई साहित्यकारों की स्वीकृति भी मिल चुकी है, जिससे यह कार्यक्रम और भव्य होने जा रहा है।
इस आयोजन की व्यवस्थाएं श्री उत्तम कुमार शर्मा द्वारा देखी जाएंगी। संस्था की ओर से सभी साहित्यकारों और प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है।
कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक साहित्यकार संस्था की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा ‘स्नेहा’ से संपर्क कर सकते हैं।











