-मुजफ्फरपुर में हत्या से सनसनी, सांसद पप्पू यादव ने परिजनों से की मुलाकात
मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव में बीते दिन अपराधियों ने जारंग बेरवा निवासी श्री प्रभाकर कुमार सिंह की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।










