Advertisement

मुजफ्फरपुर में वरीय नागरिकों का रंगारंग होली मिलन समारोह, गीत-संगीत के साथ छाया उत्साह

-मुजफ्फरपुर में वरीय नागरिकों का रंगारंग होली मिलन समारोह, गीत-संगीत के साथ छाया उत्साह

मुजफ्फरपुर। वरीय नागरिक संस्थान मुजफ्फरपुर द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन संस्था के अध्यक्ष श्री चितरंजन सिन्हा ‘कनक’ की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरीय नागरिकों ने रंग, संगीत और आपसी सद्भाव के साथ होली की खुशियां साझा कीं।
संस्था के उपाध्यक्ष श्री अंजनी कुमार ने होली के पौराणिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया और सामाजिक एकता पर बल दिया। वहीं संस्था के सचिव श्री संतोष कुमार ने हास्य-व्यंग्य की परंपरा निभाते हुए श्री अंजनी कुमार एवं श्री मधु मंगल ठाकुर को ‘महामूर्ख’ की उपाधि से सम्मानित कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री किरण बर्मा ने ‘अवध में राम आए हैं’ गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, जबकि श्रीमती शैल केजरीवाल के बंसी वादन ने सभागार में मधुर वातावरण बना दिया। उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक होली गीत गाकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।


इस अवसर पर डॉ. रविंद्र कुमार रवि, श्री मधु मंगल ठाकुर, श्री दीनबंधु ठाकुर, श्री समुद्र प्रसाद शाह, श्री अरुणेश चंद्र वर्मा, श्रीमती किरण वर्मा, श्रीमती निर्मला वर्मा, श्री सुनील कुमार सिंह, श्रीमती बेणु राय, श्रीमती प्रियंवदा दास, श्री अनिल कुमार महतो सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी रमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे आयोजनों से वरीय नागरिकों के बीच आपसी जुड़ाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।