Advertisement

मुजफ्फरपुर में बदली छाई, पर नहीं बरसी बारिश; उमस से लोग परेशान

-मुजफ्फरपुर में बदली छाई, पर नहीं बरसी बारिश; उमस से लोग परेशान

मुजफ्फरपुर।दीपक तिवारी।

रविवार की शाम शहर से लेकर गांव तक आसमान पर काले बादल छा गए। मौसम में अचानक बदलाव देख लोगों को तेज बारिश की उम्मीद जगी। बादल उमड़े–घुमड़े और वातावरण में ठंडक घुलने लगी, लेकिन बारिश नहीं हुई। आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों ने लोगों को खूब ललचाया।

बारिश का इंतज़ार कर रहे लोग मायूस हो गए। उमस और गर्मी से बेहाल लोग पूरे दिन राहत की आस लगाए बैठे रहे, शाम में ऊमीदें बढ़ी,आसमान कजरारे बादलों से घिर गया। बादलों का गरजना भी शुरू हुआ। यहां के लोग समझने लगे,वहां बारिश हो रही है,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बदली बिना बरसे गुजर गई।कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई भी तो नाकाफी थी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन फिलहाल लोग उमस भरे मौसम का सामना कर रहे हैं।