Advertisement

मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: करजा पुल की रेलिंग तोड़कर कंटेनर नीचे गिरा, अफरा-तफरी मची

-मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: करजा पुल की रेलिंग तोड़कर कंटेनर नीचे गिरा, अफरा-तफरी मची

मुजफ्फरपुर। संवाददाता।

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा होने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। करजा पुल पर तेज रफ्तार में आ रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसा होते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल कंटेनर चालक और खलासी की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि उन्हें गंभीर चोटें आई होंगी।

पुलिस कंटेनर को किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुआ, इसकी जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुल पर लगातार भारी वाहनों की तेज रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।

घटना के बाद पुल पर कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित हो गया, जिसे बाद में नियंत्रित किया गया। पुलिस ने वाहन को क्रेन की मदद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।