Advertisement

मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की के अपहरण से सनसनी, शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

-मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की के अपहरण से सनसनी, शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर। जिले के मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड अंतर्गत पानापुर ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों द्वारा प्रेम प्रसंग की भी चर्चा की जा रही है।
पीड़िता की मां ने पानापुर ओपी पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी चार बेटियां हैं। 21 फरवरी को बड़ी बेटी की शादी हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही तीसरे नंबर की नाबालिग पुत्री को गांव के ही एक युवक द्वारा कथित रूप से अपहरण कर लिया गया।

परिजनों का आरोप है कि युवक ने शादी का लालच देकर उनकी बेटी को अपने साथ ले गया।
मां ने यह भी बताया कि आरोपी युवक का घर उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है और पहले से दोनों के बीच बातचीत होती थी। घटना के बाद से लड़की का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिवार में चिंता और भय का माहौल है।
मामले को लेकर पानापुर ओपी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।