Advertisement

मुजफ्फरपुर में देर शाम चिराग पासवान और देवेंद्र फडणवीस का रोड शो, बेबी कुमारी के समर्थन में जुटी भीड़

-मुजफ्फरपुर में देर शाम चिराग पासवान और देवेंद्र फडणवीस का रोड शो, बेबी कुमारी के समर्थन में जुटी भीड़

-मुजफ्फरपुर में देर रात चमका चिराग का कारवां, बेबी कुमारी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब”

मुजफ्फरपुर/बोचहां।संवाददाता।

बोचहां विधानसभा में शनिवार की शाम एनडीए समर्थित प्रत्याशी बेबी कुमारी के समर्थन में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। दोनों नेताओं का रोड शो तय समय से लगभग पांच घंटे देरी से शुरू हुआ, लेकिन समर्थकों की भीड़ देर शाम तक मैदान में डटी रही।

चिराग पासवान और देवेंद्र फडणवीस का काफिला शरफुद्दीनपुर उच्च विद्यालय के प्रांगण से रवाना होकर एतवारपुर चौक तक पहुंचा। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और ‘चिराग पासवान जिंदाबाद’, ‘रामविलास पासवान अमर रहें’ जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

रोड शो में लोजपा सांसद अरुण भारती, प्रत्याशी बेबी कुमारी, भाजपा और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। भीड़ का उत्साह देख चिराग पासवान ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। हालांकि, वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल से पहले ही लौट गए।

इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पुलिस-प्रशासन की टीम लगातार रोड शो रूट पर मुस्तैद रही।

#चिरागपासवान #देवेंद्रफडणवीस #बेबीकुमारी #बोचहांचुनाव #बिहारचुनाव2025 #NDA #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ