Advertisement

मुजफ्फरपुर में गोलीकांड का खुलासा, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप

-मुजफ्फरपुर में गोलीकांड का खुलासा, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप

दीपक कुमार। संवाददाता

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लीची बगान में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना के बाद इलाके में फैली दहशत अब पुलिस कार्रवाई के आगे ढेर होती नजर आ रही है।
घटना 01 फरवरी की है, जब ग्राम फतेहपुर स्थित लीची बगान में विष्णु राय को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की कमान संभाल ली।


घायल को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष के बयान पर कांटी थाना में मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया।
इसके बाद शुरू हुआ पुलिस का एक्शन मोड…
पश्चिमी-01 के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए तीन शातिर आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में गोलीकांड में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और इनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।