Advertisement

मुजफ्फरपुर में कंचन प्रिया का जादू शो: हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

-मुजफ्फरपुर में कंचन प्रिया का जादू शो: हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
चैत्र नवरात्र और राम कथा के पावन अवसर पर जिले के बुनियादी विद्यालय, पियर (ब्रह्मस्थान) के प्रांगण में भव्य जादू शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों के बीच खासा उत्साह पैदा किया और बड़ी संख्या में दर्शक इसे देखने पहुंचे।
इस शानदार जादू शो के संस्थापक संजय कुमार चंचल रहे, जिनके प्रयास और कुशल मार्गदर्शन से कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका। शो की मुख्य आकर्षण बिहार की पहली महिला जादूगरनी कंचन प्रिया रहीं, जिन्होंने अपने अद्भुत और हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कार्यक्रम में कंचन प्रिया के साथ सहयोगी कलाकार अनिका अंजुम और ज्योति कुमारी ने भी शानदार प्रस्तुति दी। शो के दौरान करीब 300 प्रकार के जादुई आइटम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नोटों की बरसात, मोबाइल और घड़ी की बरसात, मुंह से ब्लेड निकालना और तलवार को गर्दन के आर-पार करने जैसे रोमांचक और रोंगटे खड़े कर देने वाले करतब शामिल थे।
कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर जादुई प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही और लोगों ने इसकी जमकर सराहना की।