Advertisement

मुजफ्फरपुर में एसएसपी का जनता दरबार, लोगों की शिकायतें सुनीं; त्वरित जांच के निर्देश

-मुजफ्फरपुर में एसएसपी का जनता दरबार, लोगों की शिकायतें सुनीं; त्वरित जांच के निर्देश

मुजफ्फरपुर, 06 मार्च 2026 | दीपक कुमार (रिपोर्टर):

मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे परिवादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं।
जनता दरबार में जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी समेत कई मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। एसएसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानों के पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित जांच कर जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पीड़ित को न्याय पाने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और पुलिस को संवेदनशीलता के साथ मामलों का समाधान करना चाहिए।
पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया कि मुजफ्फरपुर पुलिस आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है।