Advertisement

मुजफ्फरपुर : मतलुपुर बेसिक स्कूल में पोषण सुरक्षा को लेकर बच्चों को दी गयी उपयोगी जानकारी

-पोषण सुरक्षा को लेकर बच्चों को दी गयी उपयोगी जानकारी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

पोषण सुरक्षा कार्यक्रम के मौके पर जिले के बन्दरा प्रखंड के बेसिक स्कूल मतलुपुर में बुधवार को विज्ञान शिक्षक राम विनोद मिश्र के द्वारा पोषण हितैषी खाद्य पदार्थों से होने वाले फायदाओं के बारे में बच्चों को बताया गया।

इस दौरान पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को सामूहिक रूप से विभिन्न फल, सब्जियां एवं खाद्य पदार्थ के बारे में
विस्तार से बताया गया। आलू, चावल, हरा सब्जी, दाल, तेल आदि के प्रयोग एक फायदे के बारे में बच्चों को समझाया गया।इससे शरीर को मिलने वाले प्रोटीन एवं पोषण पदार्थ तथा स्वास्थ्य हित एवं अहित के बारे में समझाया गया। इस दौरान स्कूल के अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।