Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में हुई गायघाट सामाजिक मंच की बैठक,क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष का निर्णय

-बन्दरा में हुई गायघाट सामाजिक मंच की बैठक

-क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष का निर्णय
-विभिन्न विषयों पर बनी रणनीति

मुुुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक।

गायघाट सामाजिक मंच बंदरा प्रखंड की बैठक मंगलवार को मतलूपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध सिंह ने की।
बैठक में पिलखी पुल से लेकर सुंदरपुर रतवारा के बीच रोड की जर्जर हालत,प्रखंड के पांच से छह पंचायतों के गांव में जल जमाव के कारण कृषि के क्षेत्र में उत्पन्न बाधाओं को लेकर संघर्ष,वंचित वृद्ध असहाय का वृद्धा पेंशन , विधवा पेंशन दिलाने, गरीब लोगों को आयुष्मान कार्ड तीव्र गति से बनवाने, 23 फरवरी से क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा का चलाने सहित 7 बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया।मार्गदर्शक के रूप में पूर्व कुलपति डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी को मनोनीत किया गया।


बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह,प्रखंड संरक्षक अजय कुमार सिंह, राजीव रंजन सिंह,डा. लखिंदर ठाकुर, धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, मनीष कुमार झा,राकेश किरण,विरेन्द्र पासवान, मनोज कुमार सिंह,अवनीश कुमार, राहुल यादव,ललन कुमार, सोमनाथ भारती, विनय पाठक आदि भी थे।