Advertisement

मुजफ्फरपुर : बन्दरा में बीडीओ ने किया बूथों का सत्यापन

-बीडीओ ने किया बूथों का सत्यापन

-विभिन्न बूथों का किया दौरा
-भौतिक सुविधाओं में कमियों को लेकर किया निर्देशित

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखण्ड के विभिन्न हिस्सों में बूथ वेरीफिकेशन कार्य प्रखंड विकास पदाधिकारी किरण कुमारी एवं पियर थाना अध्यक्ष पंकज यादव के द्वारा किया गया।बन्दरा बीडीओ ने बताया कि पीरापुर और रामपुरदयाल सहित विभिन्न पंचायतों में कई बूथों का सत्यापन किया गया। इस दौरान बूथों पर उपलब्ध भौतिक सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की गई। खासकर भवन, बिजली,पेयजल,शौचालय, रैम्प आदि की उपलब्धता देखी गयी है।जहां कमियां है उसे अविलंब सुधार कराने को लेकर निर्देशित किया गया है।