Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में अष्टयाम समापन के बाद भगवान के झांकियों की कराई गई नगर भ्रमण

-बन्दरा में अष्टयाम समापन के बाद भगवान के झांकियों की कराई गई नगर भ्रमण

-साथ में थी श्रद्धालुओं की भीड़
-रात्रि में चले सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक/नीरज।

बन्दरा गोंडी टोल ब्रह्मस्थान में 24 घन्टिय संगीत मय अष्टयाम यज्ञ के समापन के उपरांत सोमवार की संध्या पुरे गांव में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण,विस्वामित्र आदि की झांकी गाजे-बाजे के साथ रथ पर बैठाकर निकाली गई।झांकियों का नगर भ्रमण कराया गया।भक्तिमय गीत-संगीत एवं माहौल के बीच नगर भ्रमण कराया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ भी थी।यज्ञ आयोजकों ने बताया कि सांस्कृतिक कलाकारों के द्वारा रात्रि में संगीतमय श्रीरामविवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान गांव के दर्शक-श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही है।यहां मंगलवार की रात में राम कलेवा का कार्यक्रम आयोजित होंगे।


आयोजकों ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से यहां 4 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण महिला पुरुषों एवं बच्चों में भक्तिमय उत्साह का माहौल देखा गया। माहौल भक्ति मय बना है।