-प्रखंड मुख्यालय में चलाया गया श्रमदान कार्यक्रम का अभियान
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
‘स्वच्छता हीं सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय में रविवार को श्रमदान कार्यक्रम का अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड परिसर,सिढ़ी घाट,छपरा हनुमान मंदिर समेत विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड समन्वयक दीपिका भारती के द्वारा कराया गया। इस दौरान पंचायत सचिव प्रवीण कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रियंका कुमारी एवं सभी स्वच्छता कर्मी आदि उपस्थित थे।













