Advertisement

मुजफ्फरपुर : बन्दरा के 26 प्रधान शिक्षकों की 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 3 से तुर्की में,हुआ प्रतिनियोजन

-बन्दरा के 26 प्रधान शिक्षकों की 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 3 से तुर्की में,हुआ प्रतिनियोजन

बन्दरा। दीपक।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के पत्र के आलोक में प्रखंड के विभिन्न 26 मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापक को 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए सीटीई तुर्की मुजफ्फरपुर में प्रतिनियुक्ति किया गया है।

इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने 26 शिक्षकों के नामों की सूची के साथ प्रतिनियुक्ति का पत्र जारी किया है। यह प्रशिक्षण 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक संचालित होगी।