Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के गांवों में बीडीओ-सीओ ने घर-घर पहुंचकर जरूरतमंद गरीबों में बांटे कम्बल

-बन्दरा के गांवों में बीडीओ-सीओ ने घर-घर पहुंचकर जरूरतमंद गरीबों में बांटे कम्बल

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार की शाम गांव -गांव पहुंचकर बन्दरा के बीडीओ एवं सीओ ने संयुक्त रूप से चिन्हित एवं जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया।यह कम्बल जिला प्रशासन द्वारा प्रखण्ड को आवंटित किया गया था।

बन्दरा के सीओ रोहन रंजन सिंह ने बताया कि जिला से आवंटित कम्बलों का वितरण रियल जरूरतमंद गरीबों के बीच बीडीओ-सीओ के द्वारा संयुक्त रूप से सीधे गांव में पहुंचकर हाथों हाथ देकर किया गया। इस दौरान लोगों को ठंड से बचने को लेकर भी समझाया गया। खासकर बड़े बुजुर्गों को सतर्कता बरतने को लेकर आवश्यक सलाह दिये गए। उन्होंने बताया कि कुल 45 कम्बलों का वितरण किया गया। प्रखंड के बन्दरा, बड़गांव,रतवारा,सिमरा सहित विभिन्न पंचायत के विभिन्न गांव में कंबल बांटे गए।