-आयुष्मान कार्ड बनाने में बन्दरा के लोग आगे
-बन्दरा सीएचसी में आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधाएं भी है शुरू
-जानकारी के अभाव एवं जागरूकता की कमी वाले इलाकों में स्वास्थ्य कर्मियों को सक्रियता के निर्देश

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र में कई इलाकों के लोग जागरूक हैं, तो कई इलाके में जागरूकता की कमी और जानकारी का भी अभाव है। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के कई ऐसे इलाके हैं, जहां आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर लोगों में कहीं जागरूकता की कमी है तो कहीं जानकारी का अभाव है, वहीं कई इलाकों में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर लोग काफी सक्रिय हैं, लिहाजा अब तक आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर बन्दरा प्रखंड की जिले में बेहतर स्थिति है।
प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि जिले में 4 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है। जिसमें जिला में अब तक एक लाख आयुष्मान कार्ड बने हैं। जिसमें अकेले बन्दरा प्रखंड में 17हज़ार से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। लिहाजा जिले में बन्दरा प्रथम स्थान पर है। उन्होंने बताया कि लोगों में जन जागरूकता को लेकर भी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न स्तरों पर कर्मियों को स्वास्थ्य कार्ड बनाने के प्रति लोगों को जानकारी देने एवं जागरूक करने को लेकर निर्देशित किया गया है। प्रखंड सीएचसी केंद्र बन्दरा में रोजाना आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिन लोगों के नाम राशन सूची में दर्ज है। ऑनलाइन डाटा में उनका नाम एंट्री है। उनके द्वारा राशन कार्ड या आधार कार्ड लाने पर उनके नाम आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। लोगों को एक्स्ट्रा कोई भाग दौड़ की जरूरत नहीं है।

बन्दरा सीएचसी में आयुष्मान कार्ड से इलाज भी हो रहे:
चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि बन्दरा सीएचसी में आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा भी लोगों को मिल रही है। सभी तरह के इलाज किए जा रहे हैं। सामान्यतः स्वास्थ्य केंद्र से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के अतिरिक्त आयुष्मान कार्ड से इलाज को लेकर मिलने वाली सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं एवं लोगों का इलाज यहां किया जा रहा है।












