दीपक कुमार तिवारी।मुजफ्फरपुर।
नेहरू युवा केंद्र के जिला इकाई ने आज क्लीन इंडिया 2.0 अंर्तगत गठित जिला स्तरीय समिति के सदस्यों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे उप विकास आयुक्त श्री आशुतोष द्विवेदी ने कहा की इस अभियान को व्यवहार परिवर्तन के साथ जोड़कर और भी सफल बनाया जा सकता है। लोगों को इसके लिए स्वयं स्वेच्छा से पहल करने की जरूरत है। गौरतलब है कि बिहार राज्य की परिसीमा में एकल उपयोग वाले चिहित प्लास्टिक थर्मोकोल समेत के विनिर्माण, आयत, भंडारण वितरण, बिक्री और उपयोग पर जुलाई माह से ही पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है।

नेहरू युवा केन्द्र जो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है उन्हे अक्टूबर माह में कुल 35 हजार किग्रा शहर से कचरा इकट्ठा कर प्रबंधन हेतु देना है अभी भी 20हजार किग्रा शेष है उनके वॉलंटियर इस अभियान में लगे हुए है।जिला सतरीय कमिटी के विभाग भी अपने स्तर से जागरूकता कार्यक्रम कर रहे है।24और 25oct को मेगा जागरूकता अभियान समेकित रूप से चलाया जाएगा। आईसीडीएस,जीविका, पंचायत रेलवे शिक्षा नगर निगम, एनसीसी स्काउट एनएसएस आदि द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा है। बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण सहित एन वाई के जिला युवा पदाधिकारी सुश्री रश्मि उपस्थित थे।












