Advertisement

मुजफ्फरपुर : मुरौल-बखरी में दुर्गा पूजा और भागवत कथा की भव्य शुरुआत

मुजफ्फरपुर : मुरौल के बखरी में दुर्गा पूजा और भागवत कथा की भव्य शुरुआत

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल बखरी में सामूहिक दुर्गा पूजा समारोह की भव्य शुरुआत की गई है। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण भागवत कथा है, जिसकी शुरुआत पूज्या किशोरी जी द्वारा की गई। प्रतिदिन संध्या 6 बजे से कथा प्रारम्भ होगी, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

दुर्गा पूजा प्रबंधक समिति बखरी द्वारा इस आयोजन का सफल संचालन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, सचिव सुनील कुमार पासवान, और कोषाध्यक्ष रामकृष्ण पाण्डेय की देखरेख में यह पूजा समारोह हो रहा है। मुख्य पुजारी मकेश्वर पाण्डेय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है।

 

समिति के सहयोगी सदस्यों में सुरेश पाण्डेय, राकेश सिंह, अश्विनी कुमार, रंजीत राय, सुनील पाण्डेय एवं समस्त ग्रामवासी बखरी का विशेष योगदान है, जो इस आयोजन को सफल बनाने में तत्पर हैं।

पूजा और कथा का यह आयोजन आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त हो सकेगा।