-मुजफ्फरपुर के सिकिन्द्र साह गोरखपुर स्टेशन से लापता
मुजफ्फरपुर। जिले के कटरा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी सिकिन्द्र साह, पिता रामाशीष साह, 27 अगस्त 2025 की सुबह करीब 8 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हो गए।

परिजनों ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से गोरखपुर गए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है।
परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी है।











