Advertisement

मुजफ्फरपुर के बन्दरा में शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब बरामद

-मुजफ्फरपुर के बन्दरा में शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब बरामद

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
शराब कारोबार के खिलाफ हत्था थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 3 लीटर 600 ग्राम अंग्रेजी शराब बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार हत्था थाना क्षेत्र के मतलुपुर पोखर के भिंडा पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने अजित त्रिवेदी और कृष्मोहन त्रिवेदी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।

तलाशी लेने पर उनके पास से अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने शुक्रवार की शाम बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।