-मुजफ्फरपुर: आई.टी.सी. कर्मचारी से लूट का प्रयास नाकाम, एक लुटेरा भीड़ के हत्थे चढ़ा
मुजफ्फरपुर। संवाददाता रिपोर्ट।
मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी स्थित श्री बाला जी हनुमान मंदिर के पास सोमवार को आई.टी.सी. कंपनी के एक कर्मचारी से पिस्टल का भय दिखाकर लूट का प्रयास किया गया। चार की संख्या में आए लुटेरों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से लूट की साजिश नाकाम हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही लुटेरे कर्मचारी को पिस्टल दिखाकर बैग और मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे थे, उसी समय आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। एक लुटेरा मौके पर ही भीड़ के हत्थे चढ़ गया, जबकि बाकी तीन फरार होने में सफल रहे।

स्थानीय लोगों ने पकड़े गए आरोपी को मिठनपुरा पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और फरार लुटेरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में लूट की घटना पूर्व नियोजित प्रतीत हो रही है। पकड़े गए युवक से मिले सुरागों के आधार पर गिरोह का पर्दाफाश जल्द ही संभव हो सकता है।
#मुजफ्फरपुर #लूटकाप्रयास #आईटीसीकर्मचारी #मिठनपुरा #कालीबाड़ी #पिस्टलसेधमकी #BiharCrimeNews #FailedLoot #OneCaughtThreeEscape #PoliceAction











