Advertisement

मुजफ्फरपुर : अर्जक समाज की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

 

महेश भगत बनवारी लाल इंटर महाविद्यालय बैरिया मुजफ्फरपुर में अर्जक संघ का जिला सम्मेलन जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह की अध्यक्षता में,संचालन राज्यसमिति सदस्य राजधारी राम एवम् राज्याध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन में सर्व सम्मति से मदन प्रसाद अध्यक्ष,विष्णुदेव सिंह महामंत्री,जीतन सहनी और जालंधर राम उपाध्यक्ष, बी डी अखिलेश और नवल किशोर गौड़ संयुक्त मंत्री सहीत 31सदस्यीय जिलासमिति का निर्वाचन हुआ. मुख्य वक्ता अरुण कुमार गुप्ता ने कहा की मानववाद की स्थापना संघ का मुख्य उद्देश्य है.सम्मेलन को जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए डेलीगेटो ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन वयोवृद्ध पूर्व मुखिया वामपंथी नेता मिनापुर टेंगरारी निवासी जगदीश गुप्ता ने किया.