Advertisement

मीनापुर में प्रशांत किशोर का शक्ति प्रदर्शन — शिवहर रोड पर जनसुराज का भव्य रोड शो

-मीनापुर में प्रशांत किशोर का शक्ति प्रदर्शन — शिवहर रोड पर जनसुराज का भव्य रोड शो

-उमड़ी भारी भीड़

मुजफ्फरपुर।दीपक।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र जनसुराज अभियान ने मीनापुर में अपनी पकड़ मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने शुक्रवार को मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के शिवहर रोड पर भव्य रोड शो किया।

प्रशांत किशोर के रोड शो में भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। लोग हाथों में जनसुराज के झंडे और बैनर लिए “बदलाव की बात, जनसुराज के साथ” के नारे लगाते नज़र आए।
स्थानीय युवाओं और महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने यह साफ़ संकेत दिया कि जनसुराज का प्रभाव ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ रहा है।

रोड शो के दौरान प्रशांत किशोर ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि बिहार को नई सोच और नई व्यवस्था की ज़रूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के लिए वोट करें।

कार्यक्रम के दौरान पूरे इलाके में जनसुराज के समर्थकों का उत्साह देखने लायक था।

#मीनापुर #जनसुराज #प्रशांतकिशोर #रोडशो #बिहारचुनाव2025 #A2ZNewsLive #दीपककुमारतिवारी