जमुई।अंजुम।
-मारपीट मामले के आरोप में महिलाओं ने सदर अस्पताल में एसआई को घेरकर किया हंगामा
–जमकर हुई खींचातानी,लोगों की उमड़ी भीड़
–पीड़िता ने एसआई पर अभद्र व्यवहार व मारपीट करने का लगाया आरोप
–एसडीपीओ ने महिला थाना में पीड़िता का मुकदमा दर्ज करने का दिया निर्देश
–बुधवार को चरकापत्थर थाना में मारपीट का महिला ने लगाया आरोप
जमुई में मामले का सुलह नहीं करने और बात नहीं मानने पर पुलिस पीड़िता के साथ मारपीट भी करती है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में सामने आया है। यहां चरकापत्थर थाना के एक एसआई को महिलाओं का झुंड ने घेर लिया और खींचातानी शुरू कर दी। उसके बाद लोगों की काफी भीड़ सदर अस्पताल परिसर में इकट्ठा हो गई और पुलिस के खिलाफ लोगों का आक्रोश फुट पड़ा। काफी देर तक खींचातानी का ड्रामा चलता रहा फिर किसी तरह एसआई महिलाओं की भीड़ से बचकर निकले, तब धीरे-धीरे मामला शांत हुआ। उसके बाद पीड़िता जमुई एसडीपीओ डाक्टर राकेश कुमार के पास फरियाद लेकर पहुंच गई और घटना की सारी बात एसडीपीओ को बताई। दरअसल पीड़िता चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बरमानी गांव की रहने वाली कैलू शेख की पुत्री हलीमा खातून है।

पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी गांव में ही भूषण शेख के पुत्र सलामत शेख से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। शादी के 3 लाख 40 हज़ार रुपया दहेज के तौर पर दिया गया था। उसके बाद ससुराल वालों के द्वारा एक अपाची मोटरसाइकिल का डिमांड किया जाने लगा जिसके लिए मारपीट वह प्रताड़ित कर ससुराल से भगा दिया गया।उसे एक पुत्र भी है। ससुराल से भगाने के बाद पीड़िता अपनी मां और पिता के साथ बुधवार को चरकापत्थर थाना पहुंचे, जहां थाना अध्यक्ष के द्वारा दोनों पक्ष को बुलाया गया।
पीड़िता ने बताई की दहेज नहीं देने को लेकर ससुराल वाले उसे नहीं रखना चाहते हैं, जिस वजह से वह केस करना चाहती है। लेकिन थाना के एसआई संजय यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के द्वारा ससुराल को छोड़ने और जबरन उससे समझौता के कागज पर अंगूठा लगाने के लिए कहा जाने लगा गया। जब वे समझौता के पेपर पर अंगूठा लगाने से इंकार कर दी तो इसी बात को लेकर उनके साथ पुलिस पदाधिकारी के द्वारा थाना में ही मारपीट किया गया और उनके परिवार वालों के साथ भी मारपीट की गई।
पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को इलाज के लिए वे सदर अस्पताल पहुंची थी। सदर अस्पताल परिसर में पंजीयन काउंटर के पास वे अपने परिवार के साथ खड़ी थी। इसी दौरान चरकापत्थर थाना के ही एसआई जिसने उसके साथ मारपीट की थी वह आए और हाथ पकड़ कर ले जाने लगे। जिसका विरोध किया गया तो वह जबरदस्ती खींचने लगे जिसको लेकर अन्य महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया और महिला को हाथ लगाने को लेकर हंगामा करने लगी। पीड़िता ने एसडीपीओ से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।













