Advertisement

माड़ीपुर पावर हाउस में करंट लगने से मानव बल गंभीर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

-माड़ीपुर पावर हाउस में करंट लगने से मानव बल गंभीर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मुजफ्फरपुर: जिले के माड़ीपुर पावर हाउस क्षेत्र में एक बार फिर करंट लगने से मानव बल (संविदा कर्मी) के गंभीर रूप से झुलसने की घटना सामने आई है। घायल कर्मी की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिससे बिजली विभाग की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पावर हाउस में कार्यरत मानव बल कर्मियों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के ही काम पर लगाया जाता है। जबकि विभाग में कई सरकारी लाइनमैन मौजूद हैं, लेकिन काम का अधिकांश बोझ संविदा कर्मियों पर डाल दिया जाता है।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

लोगों का आरोप है कि बिना सेफ्टी किट, दस्ताने और अन्य जरूरी उपकरणों के काम कराए जाने से मानव बल कर्मियों की जान खतरे में रहती है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि लगभग रोजाना कहीं न कहीं करंट लगने की घटनाएं होती हैं, जिनमें कई बार जानलेवा हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद विभाग द्वारा सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि कर्मियों को उचित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।