-माओवादी पार्टी चुनाव के लिए तैयार: प्रचंड
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
नेपाल में आगामी संसदीय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में नेकपा (माओवादी केन्द्र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने बुधवार को महोत्तरी जिले के रामगोपालपुर में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में घोषणा की कि माओवादी पार्टी 5 मार्च को प्रस्तावित चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
प्रचंड ने कहा कि “जेन जी, जनजाति, मुस्लिम, दलित और माओवादी मिलकर इस बार चुनाव लड़ेंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी शुरू से ही प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी, पूर्ण समानुपातिक प्रणाली और समावेशी लोकतंत्र की मांग करती रही है — जो अब जनता की मुख्य मांग बन चुकी है।

प्रचंड ने यह भी कहा कि “जेन जी आंदोलन के बाद मैं पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं जो मधेश प्रदेश आया हूं।” इस अवसर पर उन्होंने दावा किया कि 1200 से अधिक लोगों ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर माओवादी पार्टी का दामन थामा, जिनमें अधिकांश युवा और जेन जी संगठन के सदस्य थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गनौर मंडल ने की। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री मातृका प्रसाद यादव, मधेश प्रदेश के पूर्व गृह, संचार एवं कानून मंत्री भरत साह, पूर्व मंत्री प्रमोद साह, राजेंद्र साह, सूर्य नारायण साह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में माओवादी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने प्रचंड के नेतृत्व में आगामी चुनाव में जीत का संकल्प दोहराया।
खास: मधेश प्रदेश से प्रचंड का एलान – चुनाव के लिए माओवादी पूरी तरह तैयार
प्रचंड बोले – जेन जी, दलित, मुस्लिम मिलकर लड़ेगा माओवादी मोर्चा
#NepalElection2025 #Prachanda #MadheshPolitics #MaoistCentre #जनकपुरधाम #महोत्तरी #NepalNews #MaoistAlliance #ElectionReady














