-महिला महाविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन
मुजफ्फरपुर।महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अलका जायसवाल की अगुवाई में संपन्न हुआ। होली मिलन समारोह के उद्घाटन भाषण में प्राचार्य डॉ अलका जायसवाल ने होली के रंग को भाईचारे का रंग बताया । होली की मस्ती हर किसी को आकर्षित करती है।

इस समारोह में वरिष्ट शिक्षिका डॉक्टर कुमारी सरोज, डॉ अनुराधा सिंह, डॉ प्राजंलि, डॉ देवश्रुति घोष, डॉ वर्षा तिवारी, डॉ अर्चना गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ प्रियम फ्रांसिस ने किया तथा डॉ सुधांशु एवं डॉ सुनीता ने अपनी गीतमय प्रस्तुति दी। डॉ मुबशरा सदफ एवं डॉ सुरबाला ने स्वरचित कविता पाठ किया। संगीत विभाग की अंकिता, शिवांशी एवं तनीषा ने मनमोहक गीतों से समां बांधा तथा अंग्रेज़ी विभाग की छात्राएं अनन्या, कशिश एवं संगीत विभाग की छात्रा चंचल ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी।












