Advertisement

महिला और उसके 3 बच्चियों की गंडासे से काटकर मौत की नींद सुलाया, पति की खोज में पुलिस

मोतिहारी। राजन द्विवेदी

– महिला और उसके 3 बच्चियों की गंडासे से काटकर मौत की नींद सुलाया, पति की खोज में पुलिस

 

जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बावरिया गांव में एक व्यक्ति इदू मियां ने अपनी पत्नी और 3 बच्चियों समेत 4 की गड़ासे से काटकर मौत की नींद सुला दिया। मामला परिवारिक कलह का बताया जा रहा है। वहीं घटना को अंजाम देकर पति फरार हो गया है। वहीं इस निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि सुनने वाले भी स्तब्ध हैं। वहीं पुलिस को शक है कि वारदात के पीछे पति का ही हाथ है। आरोपी पति का नाम ईदू मियां है और वो फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


अरेराज अनुमंडल डीएसपी रंजन कुमार समेत कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मौके पर सभी सबूतों को पुलिस इकट्ठा कर रही है।