–महाशिवरात्रि पर बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर में भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के अतिप्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर मतलूपुर प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जन सहयोग से यहां विशेष भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी।
आयोजन को सफल बनाने में संजय कुमार राय, अजय मालाकार समेत कई स्थानीय लोगों ने सक्रिय सहयोग किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष सामूहिक भंडारा का आयोजन किया जाता है, जिससे आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है।
श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे आस्था और सेवा का प्रतीक बताया।












