Advertisement

महाप्रबंधक द्वारा अमृत भारत रेलवे स्टेडियम के निर्माण कार्य का शुभारंभ

–महाप्रबंधक द्वारा अमृत भारत रेलवे स्टेडियम के निर्माण कार्य का शुभारंभ

हाजीपुर।संवाददाता।

आज दिनांक 12 फरवरी, 2026 को रेलवे कॉलोनी, कोनहाराघाट, हाजीपुर में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा अमृत भारत रेलवे स्टेडियम के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन सहित मुख्यालय, हाजीपुर के विभागाध्यक्ष एवं अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।

अमृत भारत रेलवे स्टेडियम का निर्माण लगभग रुपए 7.14 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत विद्युत व्यवस्था, ड्रॉइंग एवं अन्य आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्य संपन्न किए जाएंगे। स्टेडियम में क्रिकेट एवं फुटबॉल के लिए आधुनिक एवं भव्य मैदान विकसित किए जाएंगे, जिससे रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारों एवं स्थानीय युवाओं को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह परियोजना अमृत भारत की भावना के अनुरूप आधुनिक, सुदृढ़ एवं समावेशी रेलवे अवसंरचना के विकास का प्रतीक है।

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेल केवल यातायात सेवा ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं मानवीय विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। खेल गतिविधियाँ कर्मचारियों में टीम भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करती हैं। यह स्टेडियम खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।