-महान शिक्षाविद् डॉ. महेश राय की जयंती व पुण्यतिथि एक साथ मनाई गई
-श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए योगदान
मुजफ्फरपुर। नागरिक मोर्चा एवं श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में शहर के प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. महेश राय की जयंती एवं पुण्यतिथि संयोगवश एक ही दिन श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने की, जबकि संचालन मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राय ने शिक्षा के प्रसार के लिए कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना की और समाज में ज्ञान की अलख जगाने का कार्य किया। उनका जीवन और कार्य आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
मौके पर रणवीर अभिमन्यु, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. हरिकिशोर सिंह, डॉ. जगदीश शर्मा, सत्येंद्र कुमार ‘सत्येन’, महेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार, तारण राय, मोनालिसा राय, राणा देवीदयाल एवं अजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।











