Advertisement

मलबे से मुक्त होगा शहर, निगम ने सी एंड डी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के लिए जारी किया टेंडर

-मलबे से मुक्त होगा शहर, निगम ने सी एंड डी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के लिए जारी किया टेंडर

-तीन साल के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू

मुजफ्फरपुर।संवाददाता।

नगर निगम ने 50 टीपीडी क्षमता वाले कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन (सी एंड डी) वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के लिए एजेंसी चयन हेतु निविदा जारी की है। यह प्लांट शहर में निर्माण और ध्वस्तीकरण से निकलने वाले मलबे को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस करता है, जिससे सड़क पर मलबा फैलाने और नालों के जाम होने की समस्या में कमी आती है। पूरी प्रक्रिया ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी।

निविदा दस्तावेज 26 नवंबर 2025 से उपलब्ध हैं, जबकि डाउनलोड 29 नवंबर 2025 से शुरू होगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

टेंडर जारी: 26 नवंबर 2025
ऑनलाइन डाउनलोड शुरू: 29 नवंबर 2025, सुबह 10 बजे
प्री-बिड मीटिंग: 4 दिसंबर 2025, दोपहर 3 बजे
बोली जमा करने की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2025, शाम 3 बजे
तकनीकी बोली का खुलना: 11 दिसंबर 2025, शाम 3 बजे
वित्तीय बोली की तिथि तकनीकी मूल्यांकन के बाद घोषित होगी।

शुल्क:

टेंडर शुल्क: ₹10,000
ईएमडी: ₹5,00,000 (रिफंडेबल)

सी एंड डी वेस्ट प्लांट के प्रमुख लाभ:

सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर मलबा फेंकने की समस्या में कमी
नालों के जाम और जलजमाव की समस्या में नियंत्रण
प्रोसेस्ड मटेरियल का रीसाइकल उपयोग
धूल और पर्यावरण प्रदूषण में कमी
स्वच्छता रैंकिंग में सुधार

नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने कहा कि “सी एंड डी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शहर की स्वच्छता प्रणाली का अहम हिस्सा है। यदि निर्माण मलबे का वैज्ञानिक निपटान न हो, तो यह सड़कों, नालों और सार्वजनिक स्थानों पर गंभीर समस्या पैदा करता है। इस निविदा के माध्यम से हम एक सक्षम एजेंसी का चयन करना चाहते हैं, ताकि प्लांट सुचारू रूप से चले और शहर को अधिकतम लाभ मिले।”

उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और ऑनलाइन रखी गई है।

मेयर निर्मला साहू ने कहा कि
“निर्माण मलबे का सही निपटान शहर की साफ-सफाई के लिए बेहद जरूरी है। प्लांट के अच्छे संचालन से सड़क पर मलबा फेंकने की समस्या कम होगी और लोगों को राहत मिलेगी। नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना है।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि निर्माण मलबा सड़क या नालों में न फेंकें।

डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा ने कहा कि “सी एंड डी वेस्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन पर्यावरण और स्वच्छता दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। प्लांट के संचालन में सुधार से नाले जाम कम होंगे, सड़कें साफ रहेंगी और प्रदूषण में कमी आएगी। यह निविदा शहर के हित में महत्त्वपूर्ण कदम है।”

नगर निगम ने सभी इच्छुक एजेंसियों से समय पर अपनी बोली ऑनलाइन जमा करने की अपील की है।