–मनियारी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: पिकअप से 800 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर। जिले के मुजफ्फरपुर में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनियारी थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से करीब 800 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गश्ती के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई।

जांच के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। इसके बाद चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और किस स्थान पर पहुंचानी थी, इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार चालक से नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।












