Advertisement

मतलुपुर व हत्था पंचायत के 10 अग्निपीड़ित परिवारों को मिली राहत, दूसरी किस्त के रूप में 80 हजार की सहायता राशि वितरित

-मतलुपुर व हत्था पंचायत के 10 अग्निपीड़ित परिवारों को मिली राहत, दूसरी किस्त के रूप में 80 हजार की सहायता राशि वितरित

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक। प्रखंड सभागार में मतलुपुर एवं हत्था पंचायत के 10 अग्निपीड़ित परिवारों के बीच अनुग्रह सहायता राशि की द्वितीय किस्त का वितरण किया गया।

बन्दरा के सीओ अंकुर राय ने बताया कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को 8 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 80 हजार रुपये की राशि 10 परिवारों में वितरित की गई। इससे पहले प्रशासन द्वारा 12 हजार रुपये की पहली किस्त भी पीड़ितों को दी जा चुकी है।

सहायता वितरण कार्यक्रम में गायघाट विधायक कोमल सिंह तथा बीडीओ आमना वसी भी उपस्थित रहीं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।