-मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन पर हुई बैठक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद मुजफ्फरपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत सेन ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक में प्रतिनिधियों को मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी साझा की गई और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। इसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरांत अब निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारी अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है।
निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो चुका है और अब पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ आगामी चुनाव की तैयारी की जा रही है।








