चंपारण की खबर::
-मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 को और दावा आपत्ति 12 तक : सौरभ जोरवाल
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा विस्तारित कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया।

इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन का समय सीमा 5 जनवरी 2024 से बढ़ाकर 22 जनवरी 2024 तक कर दिया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी 2024 को किया जाएगा। जबकि दावा आपत्ति के निष्पादन की समय सीमा 26 दिसंबर 2023 से बढ़ाकर 12 जनवरी 2024 तक कर दी गई है। जिलेभर में अभी तक पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत प्रपत्र- 6 में 1,35, 000 प्रपत्र -7 में 52,000 तथा प्रपत्र -8 में 1,40,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनका त्वरित गति से निष्पादन हो रहा है। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।












