-मतदाता जागरूकता रैली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बन्दरा प्रखंड के सिमरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली एवं पेंटिंग-रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करना एवं शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना था।

रैली में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, स्कूली बच्चों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारे लगाते हुए मतदान के महत्व को रेखांकित किया।
मौके पर सीडीपीओ कुमारी वर्तिका सुमन, एलएस गीता कुमारी सहित क्षेत्र की सभी सेविका-सहायिका उपस्थित थीं। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का सहयोग ही लोकतंत्र की सच्ची ताकत है।
कार्यक्रम के अंत में बनाई गई आकर्षक पेंटिंग और रंगोलियों की सराहना की गई।













