मंत्री ने की बाबा खगेश्वरनाथ के दर्शन-पूजन
-पूर्व कुलपति के यहां भी गए।
-हाल-जान जाना
मुजफ्फरपुर/दीपक तिवारी।
स्थानीय सांसद सह जलशक्ति मंत्री राजभूषण निषाद ने प्रखंड के अतिप्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में रविवार को पूजा अर्चना किया।वहीं राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के पूर्व कुलपति आदरणीय डॉ गोपाल त्रिवेदी के आवास पहुंचे,जहां उनसे हाल चाल जाना।

इस दौरान भाजपा गायघाट विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार, भाजपा नेता अशोक सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय,फेकू राम, लालाबाबू सहनी, बंदरा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा,ललन त्रिवेदी,राजकिशोर चौधरी आदि भी थे ।














