Advertisement

भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह की फिल्म “ऐसा पति मुझे दे भगवान” का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में चयन

-भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह की फिल्म “ऐसा पति मुझे दे भगवान” का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में चयन

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भोजपुरी फिल्म बनी अक्षरा सिंह स्टारर “ऐसा पति मुझे दे भगवान”

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म “ऐसा पति मुझे दे भगवान” ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। यह इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में चयनित होने वाली पहली भोजपुरी फिल्म बन गई है। इस उपलब्धि से न केवल अक्षरा सिंह के लिए बल्कि पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए गौरव की बात है। वहीं अक्षरा सिंह ने इसको लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की है।

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए भावुक शब्दों में लिखा कि जब आपकी कहानी और आपकी भाषा दुनिया के मंच पर पहुँचती है, तो यह सिर्फ एक अचीवमेंट नहीं बल्कि एक खास एहसास होता है। उन्होंने कहा कि “ऐसा पति मुझे दे भगवान” का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में चयन उनके लिए गर्व का पल है और यह भोजपुरी सिनेमा के लिए नई पहचान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ अभिनेता अंशुमान सिंह राजपूत नजर आएंगे, जबकि फिल्म के निर्माता अविनाश रोहड़ा और निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं, जो साथ में रेड कार्पेट पर नजर आए। अक्षरा सिंह ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास, मेहनत और विश्वास का परिणाम है।

अक्षरा सिंह ने अपने फैंस और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के प्यार और समर्थन की बदौलत ही यह मुकाम हासिल हो पाया है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाना उनका सपना रहा है और यह उपलब्धि उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

उन्होंने आगे कहा कि यह सफर अभी और बड़ा होने वाला है और आने वाले समय में भोजपुरी सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए वे निरंतर प्रयास करती रहेंगी। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि क्षेत्रीय सिनेमा भी अपनी मजबूत कहानी और प्रस्तुति के दम पर विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकता है।