Advertisement

भैया बहन को संस्कारित वातावरण आधारित शिक्षा प्रदान करना है- राजेश कुमार

-भैया बहन को संस्कारित वातावरण आधारित शिक्षा प्रदान करना है- राजेश कुमार

भागलपुर।भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक खंड पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी विद्यालय का अधिकारियों द्वारा विद्यालय निरीक्षण किया गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ भागलपुर के विभाग निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, आनंद राम के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार, नोपानी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आकाश कुमार, नयागांव जमालपुर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, प्रभारी ममता जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।


राजेश कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति ,संस्कारों और राष्ट्रीयता पर आधारित शिक्षा के मानकों को सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण का उद्देश्य है विद्यालय के भैया बहनों को संस्कारित वातावरण के अनुसार शिक्षा प्रदान की जाय। उन्होंने प्रेरक प्रसंग के माध्यम से भैया बहनों को सफलता प्राप्त करने की बात बताई।
निरीक्षण दल द्वारा वंदना सत्र, शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रयोगशाला,परीक्षा विभाग,मीडिया, कंप्यूटर लैब ,खेल सामग्री ,शिशु भारती ,कार्यालय एवं विविध प्रकार के पंजियों का अवलोकन गहनता पूर्वक किया गया।
इस अवसर पर मनोज तिवारी ,शशि भूषण मिश्र, अभिजीत आचार्य, अमर ज्योति,आभाष कुमार एवं विद्यालय के आचार्य, दीदी जी उपस्थित थे।