-हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन
संवाददाता। भागलपुर।
पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगा कोठी चंपानगर भागलपुर के प्रांगण में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता के आयोजन का प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार भैया बहनों को वंदना स्थल पर दिया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विभाग प्रमुख विनोद कुमार ,आनंदराम के पूर्व उप प्रधानाचार्य रवि शंकर पांडे ,विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक एवं शिशु मंदिर प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विनोद कुमार ने कहा कि आप लोग सभी विद्यालय में सीखने आते हैं। विद्यार्थी विकास के चार आयाम हैं पहला बोलना दूसरा लिखना तीसरा पढ़ना और चौथा सीखना। चारों आयामों से भैया बहनों के व्यक्तित्व का विकास होता है प्रतिभा में निखार आता है।

अच्छी और सुंदर बात बोलने का प्रयास करें सुंदर लिखावट साफ-साफ लिखें। सुंदर लिखावट से आपके स्वभाव का परिचय मिलता है। रवि शंकर पांडे ने कहा कि इस विद्यालय में महर्षि धौम्य के तरह आचार्य हैं जो यहां के शिष्यों को इस तरह की शिक्षा देकर तैयार कर रहे हैं। इस क्षेत्र का यह श्रेष्ठ विद्यालय है। विद्यालय इसलिए अच्छा है कि यहां के भैया बहन अच्छे हैं नीरज कुमार कौशिक ने कहा कि सबों की लिखावट सुंदर होनी चाहिए जिससे आगे की प्रतियोगिता में सभी प्रथम स्थान करें और सभी पुरस्कार प्राप्त करें प्रमाण पत्र संभाल कर रखेंगे जिससे आगे भविष्य में आप इस प्रमाणपत्र का लाभ उठा सकें।
आज के कार्यक्रम में अरुण से पंचम तक के सभी कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले भैया बहनों को मंच पर प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार दिया गया। आज के कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय बागवानी में अतिथियों द्वारा मौलश्री का एक पौधा लगाया गया जो भैया बहनों को पर्यावरण सुरक्षा की सीख प्रदान करेगा।
मंच संचालन शशिकांत गुप्ता द्वारा किया गया एवं अतिथि परिचय डॉ संजीव ठाकुर द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन शिशु मंदिर प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शशि भूषण मिश्र ,अभिजीत आचार्य ,अमर ज्योति, नरेंद्र कुमार, सुबोध झा, संजीव ठाकुर ,सुबोध ठाकुर,उपेंद्र प्रसाद साह,अंजू रानी ,सुप्रिया कुमारी, ललिता झा, कविता पाठक, रेणु कुमारी एवं कक्षा अरुण से पंचम तक के भैया/बहन उपस्थित थे ।















