Advertisement

भागलपुर में सरस्वती संस्कार/शिक्षा केंद्र आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

–भागलपुर में सरस्वती संस्कार/शिक्षा केंद्र आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

भागलपुर। शशिभूषण।शुक्रवार को सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, नरगा कोठी में भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार (पटना) के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती संस्कार/शिक्षा केंद्र आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भागलपुर विभाग संयोजक लक्ष्मी नारायण डोकनिया, विद्यालय सदस्य मधुसूदन झा, विभाग प्रमुख सतीश कुमार सिंह, संस्कार केंद्र प्रवासी कार्यकर्ता गंगा चौधरी, परमेश्वर कुमार एवं प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण डोकनिया ने कहा कि संस्कार केंद्र एक प्रकार का शिक्षक विद्यालय है, जहां सेवा बस्तियों में शिक्षा से वंचित बच्चों को न केवल पढ़ाई, बल्कि संस्कार भी दिए जाते हैं। इन केंद्रों पर साक्षरता, स्वाध्याय, स्वावलंबन, संस्कृति, स्वदेश प्रेम और सामाजिक समरसता की अनौपचारिक शिक्षा प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि ये केंद्र पिछड़े और सेवा बस्तियों में नि:शुल्क संचालित होते हैं तथा अब आदिवासी और पहाड़ी क्षेत्रों में भी ऐसे केंद्रों के विस्तार की आवश्यकता है।
मधुसूदन झा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचकर ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। वहीं प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण वर्ग 20 मार्च से 24 मार्च तक पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें भागलपुर, बांका और मुंगेर के संस्कार केंद्रों से जुड़े आचार्य एवं आचार्याएं भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रवासी कार्यकर्ता परमेश्वर कुमार ने प्रस्तुत की, जबकि संचालन गंगा चौधरी ने किया।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण डोकनिया, मधुसूदन झा, सतीश कुमार सिंह, गंगा चौधरी, परमेश्वर कुमार, अमरेश कुमार, सुमंत कुमार, पवन पंजियार, सागर कुमार, शशि भूषण मिश्र, सृष्टि कुमारी सहित भागलपुर, बांका और मुंगेर विभाग के करीब 90 आचार्य/आचार्याएं उपस्थित रहे।