Advertisement

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ अखंड सीताराम नाम महायज्ञ की शुरुआत, 251 श्रद्धालुओं ने भरा जल

–भव्य कलश शोभायात्रा के साथ अखंड सीताराम नाम महायज्ञ की शुरुआत, 251 श्रद्धालुओं ने भरा जल

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक। प्रखंड के नुनफारा स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को श्री श्री 1008 अखंड सीताराम नाम महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई। यज्ञ को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश यात्रा यज्ञ स्थल नुनफारा से शुरू होकर गाजे-बाजे के साथ बूढ़ी गंडक नदी के रतवारा तट तक पहुंची। इस दौरान 251 कलश यात्रियों का जत्था वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी तट पर पहुंचा, जहां विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा गया। जल भरने के बाद श्रद्धालु पुनः शोभायात्रा के रूप में यज्ञ स्थल लौटे।


यज्ञ आयोजकों ने बताया कि बुधवार से नौ दिवसीय अखंड सीताराम धुन कीर्तन की शुरुआत होगी, जिसका समापन शुक्रवार को दिन में होगा। वहीं शुक्रवार की रात 8 बजे से श्रीराम विवाह सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शनिवार की संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
महायज्ञ को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति और ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अवधेश सहनी,अजय कुमार सिंह(पूर्व मुखिया),दिनेश प्रसाद सिंह, विनोद सिंह, अनिल सिंह, पप्पू सिंह, मनोज सिंह, अविनाश कुमार उर्फ डीएम, गोलू गिरी, अभिषेक सिंह, आदर्श कुमार, बसंत कुमार सहित कई लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे।