Advertisement

ब्रह्मर्षि विकास संगठन के किसान विकास प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

-ब्रह्मर्षि विकास संगठन के किसान विकास प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

मुजफ्फरपुर।
ब्रह्मर्षि विकास संगठन, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में किसान विकास प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश कुमार ठाकुर, मुख्य अभिभावक राजेश्वर तिवारी एवं सह-संयोजक अजय कुमार चौधरी ने जिले के किसानों की समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

नेताओं ने बताया कि हाल ही में आए मोथा चक्रवात के कारण पूरे मुजफ्फरपुर जिले में धान की फसल को भारी क्षति हुई है। किसानों की फसल बर्बाद हो जाने के बावजूद प्रशासनिक शिथिलता के कारण अभी तक सभी प्रखंडों के किसानों को मुआवजे का लाभ नहीं मिल पाया है।

बैठक में हुआ सर्वसम्मत निर्णय:

संगठन ने निर्णय लिया कि वे मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एवं जिलाधिकारी से मिलकर यह मांग करेंगे कि
मोथा चक्रवात से फसलों को हुई क्षति का मुआवजा मुजफ्फरपुर जिले के सभी किसानों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में शामिल प्रमुख सदस्य:

बैठक में अध्यक्ष नर्मदेश्वर प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष दयाशंकर प्रसाद सिंह उर्फ कुंवर जी, महेश प्रसाद सिंह, रविन्द्र प्रसाद सिंह, अमित कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार उर्फ चुन्नू जी, आमोद कुमार ठाकुर, आशुतोष कुमार मिश्रा, प्रिंस कुमार मिश्रा सहित कई सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक का संचालन संगठन के महासचिव सुनील कुमार ने किया।